बदलता बिहार:सोनपुर में #जातिप्रथा_मुक्त #दहेज_मुक्त शादी का सकारात्मक उदाहरण…


20अप्रैल2018 को दहेज रहित अंतरजातीय विवाह का सकारात्मक दृश्य देखने को मिला। दलित वर्ग के एक ही माता पिता की दो पुत्रियों का विवाह एक ही मंडप से बिना दहेज के हँसी खुशी सम्पन्न हुआ। दोनो लड़कियों की शादी अलग-अलग वर्ग के लड़कों के साथ हुआ। राधिका राज पुत्री कामेश्वर पासवान माता रेणु देवी, बरबट्टा, सोनपुर (सारण) का विवाह सुनील कुमार, पिता स्वर्गीय रामदेव प्रसाद यादव, पहाडीचक, सोनपुर के साथ और दूसरी लड़की आरती पुष्प का विवाह राजन कुमार, पिता- अनिल कुमार प्रसाद, गाजियाबाद ,उत्तर प्रदेश से हुआ है। शादी समारोह दोनों पक्ष के द्वारा रेल सांस्कृतिक भवन सोनपुर में आयोजित किया गया था। सांस्कृतिक भवन को सजाया गया था और बारातियों के लिए विशेष व्यवस्था लड़की पक्ष की ओर से किया गया था । शादी में पहले रिंग शिरोमणि, जयमाला और फिर शादी का कार्यक्रम हुआ इस समय सांस्कृतिक भवन अतिथियों से खचाखच भरा हुआ था।
साभार :Ashutosh Kumar Ritesh के fb वाल से (#साभार:डॉ० अवधेश कुमार सर के #Facebook_wall)