
सारण/मशरक: मशरक महम्मदपुर मुख्य सड़क एसएच-90 पर गुरूवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ के पास यात्रियों से भरी ऑटो सड़क पर मवेशी से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान बंगरा गढ़ गांव निवासी रंजीत महंतों की पत्नी 35 वर्षीय संध्या देवी,रामायण महंतों का पुत्र 10 वर्षीय पिंटू कुमार,घोघिया गांव निवासी हीरा राम का पुत्र 30 वर्षीय अशोक कुमार, अशोक कुमार की पत्नी 32 वर्षीय उर्मिला देवी और चालक सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी लक्ष्मण राम का पुत्र 26 वर्षीय उपेन्द्र कुमार राम के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामलेे में घायलों ने बताया कि राजा पट्टी की तरफ से मशरक आ रहा ऑटो बंगरा गढ़ गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें पांच महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही पीछे से आ रहें गश्ती दल में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घायलों को गश्ती गाड़ी में लादकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।*




Recent Comments