तरैया प्रखंड के विभिन्न गाँवो में लगेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर,असहायों का होगा निःशुल्क उपचार

तरैया (सारण) :

प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगेगा।जिसमें गरीब व असहाय रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा।इसकी तैयारी को लेकर फिल्म प्रोड्यूशर शैलेश सिंह एवं अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष की अध्यक्षता में एक बैठक तरैया के भाजपा नेता अमरनाथ सिंह के आवास पर हुआ।जिसमें अमरनाथ सिंह ने कहा कि राज ट्रामा सेंटर, नारायणा हॉस्पिटल जैसे संस्थानों के चिकित्सकों द्वारा यह स्वास्थ्य जाँच शिविर लगेगा।जिसमें रोगियों के आँख जाँच और निःशुल्क ऑपरेशन से लेकर कई घातक बीमारियों जैसे कैंसर का भी निःशुल्क उपचार किया जायेगा।इसके लिए सर्वप्रथम प्रखण्ड के दलित बस्तियों में यह शिविर लगेगा।उक्त मौके पर श्रीकांत सिंह,सुबाष कुमार सिदार्थ,संतोष कुमार सिंह,राजू कुमार सिंह,मनोपाली मुखिया मंगल भूषण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।