• मढ़ौरा में शनिवार को फिर 9 की संख्या में पंहुचे नेपाली, तेजपुरवा क्वांटराइन सेंटर पर संख्या हुई 53
• राहगीरों की स्क्रीनिंग कराकर 14 दिनों तक वही क्वांटराइन रहने की दी जा रही है सलाह

सारण/मढ़ौरा. शनिवार को फिर 9 की संख्या में नेपाली युवकों का जत्था रेल लाइन के रास्ते नेपाल की ओर जाते फिर मढ़ौरा पहुंचा।जिनकों ग्रामीणों ने रोककर मढौरा उच्च विद्यालय क्वांटराइन सेंटर भेजा। सभी को भोजन कराकर सामान्य स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड के तेजपुरवा मध्य विद्यालय हिंदी क्वांटराइन सेंटर पर भेज दिया गया।जहा पर दो दिन पहले से ही नेपालियों का जत्था आवासन केंद्र पर है।
मालूम हो कि गुरुवार को तेजपुरवा रेलवे हाल्ट के समीप सुबह में रेलवे लाइन के रास्ते पटना से नेपाल जा रहे 20 नेपाली युवकों को रोककर प्रशासन को सूचित किया था।जिसके बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर स्थानीय मध्य विद्यालय तेजपुरवा हिंदी में सभी राहगीरों की स्क्रिनिंग कराई।जिसमें सभी को सामान्य स्थिति में पाए जाने पर एहतियात के तौर पर 14दिन क्वांटराइन रहने की सलाह दी गई है।वही बाद में भी नेपालियों का जत्था आकर तेजपुरवा आवासन केंद्र पर रुका हुआ है।जो अधिकारियों के पास आंकड़े बताते हैं, उस हिसाब से कुल 53 नेपाली युवकों की संख्या पहुंच चुकी है।बताया गया है कि सभी पटना और छपरा में रहकर काम कर रहे थे।इधर लॉक डाउन की वजह से काम धंधे बंद हो गए हैं और लॉक डाउन की अवधि भी बढ़ गई है।इसलिए ये लोग अपने घर नेपाल पैदल ही लौट रहे हैं।
• क्या कहते हैं बीडीओ-
विगत दो दिनों से नेपालियों का जत्था आ रहा है। आवासन केंद पर अब तक लोगों की संख्या 53 तक पहुंच चुकी है।सभी का तेजपूरवां कोरेंटाइन सेन्टर में जांच के बाद रखा गया है।20अप्रैल के बाद सरकार के नए निर्देश जारी होने की संभावना है।उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।-
मनोज कुमार अग्रवाल,बीडीओ मढ़ौरा




Recent Comments