बीपीएसी की परीक्षा पास कर बने असिस्टेंट प्रोफेसर, किया जिला का नाम रोशन

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान:

आंदर (सिवान) आंदर प्रखंड के सहसरॉव गांव निवासी डॉ बृजकिशोर राम का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय मधेपुरा के लिए किया गया है।इन्होंने सिवान जिला का नाम रोशन किया है।इनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही सरकारी विद्यालय से प्राप्त किया।एवं उच्च शिक्षा पटना विश्वविद्यालय से प्राप्त किया हैं।वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार पटना में पुराभिलेखपाल पर कार्यरत हैं।प्रोफेसर ने कामियाबी का श्रेय अपने पिता परशुराम राम,माता लालझरी देवी व गुरुजनों को दी है।ब्रजानाथ राम,सुरेंद्र राम,राजकिशोर राम,विश्राम राम,रामेश्वर राम,मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ राम,गौरी शंकर राम,हीरालाल राम सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।