पानापुर (सारण) : सोमवार को सेविकाओं का चार दिवसीय मोबाईल एप प्रशिक्षण समपन्न हो गया।परियोजना के सभी सेविकाओं को प्राप्त विभागीय मोबाईल के जरिये सर्वे करने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण दो भाग में चलाया गया।जिसमें सेक्टर एक और दो का प्रशिक्षण कोड संख्या 44 धेनुकी में हुआ, जबकि सेक्टर तीन और चार का प्रशिक्षण परियोजना कार्यालय पानापुर में हुआ।सीडीपीओ की देखरेख में मास्टर ट्रेनर महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी तथा माला कुमारी के आलावे लालती कुमारी, ममता कुमारी, उषा देवी तथा रेणु देवी ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षणोपरांत सभी सेविकाओं को दस दिनों में सर्वे करने का निर्देश दिया गया।

सेविकाओं को पंजी संधारण से मिलेगी मुक्ति ।
मोबाईल का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद सेविकाओं को पंजी संधारण से मुक्ति मिल जायेगी ।
मोबाईल एप के माध्यम से हीं सारे रिपोर्टों आदान प्रदान होगा।अलग अलग फाइल में सारी प्रविष्टियाँ रखी जायेगी ।