मांझी(सारण) । शुक्रवार को प्रखंड के डुमरी ठाकुर बाड़ी के पुजारी सन्त मुंशी दास जी ब्रम्हलीन हो गए। स्व दास 108 वर्ष के थे तथा पूरी तरह स्वस्थ थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी गांव का परिभ्रमण कर लौटे थे। गांव के लोग उन्हें प्रतिदिन खाने पीने की वस्तु उपलब्ध कराते थे। गांव के लोग उन्हें बेहद सम्मान देते थे। शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ उनके शव को पवित्र सरयू में प्रवाहित किया। प्रसिद्ध रामघाट के सन्त रामप्रिय दास के नेतृत्व में निकाली गई शव यात्रा में मुखिया संजीत साह प्राचार्य रघुनाथ ओझा भाजपा नेता शिवाजी सिंह राजू सिंह लोहिया शर्मा तथा राजा सिंह आदि अनेक ग्रामीण शामिल थे।