बेतिया – गौनाहा:– *शिक्षक संगठनों ने समान काम समान वेतन की लड़ाई लड़ने को बनाया साझा मोर्चा*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आज दिन बृहस्पतिवार को पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक स्थल भितिहरवा आश्रम के प्रांगण में आदर्श अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव अमित विक्रम एवं बिहार राज्य TET शिक्षक संघ बीआरटीएसएस के प्रदेश पदाधिकारियों के बीच सुप्रीम कोर्ट में चल रहे समान काम समान वेतन हेतु केस के मुद्दे पर व्यापक परिचर्चा एवं विचार विमर्श हुआ । बैठक में इस मुद्दे पर दोनों पक्ष पूर्ण रुपेण सहमत हैं कि एक से आठ तक के शिक्षक आरटीआई एक्ट के तहत आए मानदंडों को पूरा करते हैं एवं समान काम समान वेतन के वाजिब हकदार हैं । अमित विक्रम ने बताया कि आदर्श अध्यापक संघ की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में इंटरविन बनने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । उन्होंने बीआरटीएस से इस केस में सहयोग करने का अपील किया । इस पर बीआरटीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस केस को सुप्रीम कोर्ट में एक से आठ तक के शिक्षकों को समान वेतन दिलवाने हेतु मजबूती से लड़ने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । आस के अमित विक्रम ने उन का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार के समस्त एक से आठ तक के शिक्षक उनके सदा मोर्चा में आभारी रहेंगे । साथ ही एक साथ संगठन के रूप में एक साथ मिलकर इस केस को लड़ने की बात कही । इसपर चर्चा के उपरांत दोनों संगठनों के बीच सहमति बनी की सुप्रीम कोर्ट में समान काम समान वेतन हेतु दायर याचिका में बिहार राज्य टीईटी शिक्षक संगठन हरसंभव आर्थिक एवं अन्य रूप से सहयोग करेगा । दोनों संगठनों के द्वारा साझा अपील जारी कर कहा गया है कि बिहार के अतिथि शिक्षकों के संघ समूह एक साथ मंच पर आकर इस लड़ाई को जोरदार तरीके से लड़े । ताकि एक से आठ तक के शिक्षकों को उनका संवैधानिक अधिकार यथाशीघ्र प्राप्त हो सकें । बिहार राज्य टीईटी शिक्षक संगठन के प्रदेश प्रवक्ता धीरज कुमार उपाध्याय और प्रदेश संगठन प्रभारी मोहन साह भी शामिल रहे । इसके अतिरिक्त BRTSS के जिलाध्यक्ष , प•चंपारण मनीष कुमार राव , जिला महासचिव संजय कुमार द्विवेदी , नरकटियागंज अनुमंडलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ,प्रखंड महासचिव गुंजन मिश्रा व बेतिया प्रखंड अध्यक्ष आलोक मिश्र ने उक्त समझौते को सफल बनाने में महती भूमिका निभायी ।




Recent Comments