अखण्ड अष्टयाम के पूर्णाहुति पर आयोजित हरिकीर्तन में लोकगायक रामेश्वर गोप तथा दिवाकर सिंह ने भजन व चैता से श्रोताओं का किया भरपूर मनोरंजन

मांझी(सारण) प्रखंड के नटवर परशुराम गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे के अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। पूर्णाहुति के पश्चात लोकगायक रामेश्वर गोप तथा दिवाकर सिंह ने भजन निर्गुण पूर्वी तथा चैता से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। ब्यास भोला सिंह महादेव यादव तथा सुदीश सिंह ने आरती प्रस्तुत किया। आयोजक शुभ नारायण सिंह तथा अजय सिंह उर्फ नीरज नें कलाकारों को अंग वस्त्र आदि से सम्मानित किया। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान शम्भू नाथ सिंह पुन्यदेव साह मुन्ना बाबा आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments