नशा उन्मूलन के उदेशय से गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार द्वारा निकली गयी रथ यात्रा का परसा मेंं भव्य स्वागत

परसा/सारण : देश में नशा उन्मूलन के उदेशय से गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार द्वारा निकली गयी रथ यात्रा को परसा गायत्री शक्ति पीठ परसा के गायत्री परिवार द्वारा दरोगा राय चौक पर भव्य स्वागत किया गया।रथ पर स्थापित गायत्री माता की प्रतिमा को बिधि बिधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुरू किया गया।पूजा के उपरांत रथ पर संचालित बीडीओ क्लिप के माध्यम पान गुटखा बीड़ी सिगरेट शराब गाजा चरस अफीम हीरोइन आदि नाश युक्त खाद्य पदार्थ से होने वाली जानलेवा केंसर घातक बिमारी के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया।तथा खाद्य पदार्थ बनाने में मिलावट किये जाने वाले घातक केमिकल और छिपकिली की हड्डियो की मिलावट कर बनाने की गतिबिधि के सम्बन्ध में बीडीओ क्लिप से बिस्तृत जानकारी दिया गया।इस दौरान गायत्री परिवार द्वारा उपस्थित लोगो से नाशा छोड़ने के लिए बिभिन्न प्रकार की श्लोगन लगाकर नाशा मुक्ति में सहयोग प्रदान करने का अपील किया गया।जिसमे गायत्री परिवार द्वारा “पिटती पत्नी बिकते जेवर छोड़ शराबी अपनी तेवर,नाशा बड़ा है शैतान हमे बना देता है हैवान,बीड़ी गुटखा पान शराब इनकी आदत बड़ी ख़राब गुटखा खाओ गाल गलाओ अपनी अर्थी खुद उठावाओ जैसे श्लोगन लगाकर नाशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर सत्येन्द्र कुमार राय राज किशोर राय गोपाल प्रसाद राय विश्वनाथ प्रसाद हरेन्द्र कुमार सुरेन्द्र कुमार शंकर प्रसाद आदि समेत दर्जनों गायत्री परिवार उपस्थित थे।
नशा उन्मूलन के उदेशय से गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार द्वारा निकली गयी रथ यात्रा का परसा मेंं भव्य स्वागत




Recent Comments