मढ़ौरा(सारण)। पूर्व भाजपा नेता व पिछले विधानसभा में जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे शंभू प्रसाद सिंह ने पूर्व सांसद पप्पू यादव के कृत्य की निंदा की है । कहा है कि लॉक डाउन की स्थिति में लाव लश्कर के साथ अमनौर के विश्वप्रभा सामुदायिक केन्द्र पर पहुंचना और सुरक्षित खड़ी एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त करना अत्यंत गलत है । सांसद राजीव प्रताप द्वारा शुरु किया गया एम्बुलेंस सेवा सारण जिला के लिए एक बरदान है । यह सांसद द्वारा जारी किए गएं टॉल फ्री नंबर से संचालित है जो सप्ताह के सातों दिन 24 घंटा काम करता है । शम्भू प्र. सिंह ने पप्पू यादव का यह कहने पर भी विरोध जताया कि सांसद रुडी जितना कमाएं होगे उतना वह रोज खर्च किया करते है । भाजपा नेता ने केन्द्र और राज्य सरकार से पूर्व सांसद पप्पू यादव के आय के स्रोत की जांच कराने की मांग की है