पद्मश्री रामचंद्र मांझी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते सारण डीएम

छपरा। मंगलवार प्रख्यात रंगकर्मी भिखारी ठाकुर के सहयोगी पद्मश्री रामचन्द्र मांझी जी को जिलाधिकारी सारण ने उनके घर खैरा-पटेढा तुजारपुर जा कर मुख्यमंत्री की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया।बता दें कि भारत सरकार ने लोक कलाकार व भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के नाच पार्टी अंतिम कलाकार रामचंद्र मांझी को पद्मश्री से नवाजा गया है।