Θ बेतिया – ये हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान पर नाज़ करने का दिन है:अभिषेक यदुवंशी

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यदुवंशी ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया।उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लोकतंत्र,हमारे संविधान पर नाज करने का दिन है,चाहे हमारी जीवन पद्धति अलग, पूजा पद्धति अलग, आस्था अलग, पर आज का संकल्प एक: सबसे पहले अपना देश,आत्मनिर्भर भारत।
उन्होंने ने कहा की गणतंत्र दिवस भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है।मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।


जिलामंत्री राजन पासवान ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महंगाई से परेशान गृहणी।गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है।
मौके पर जयप्रकाश यादव,सुधीर कुमार,प्रदीप यादव,अभय कुमार,सुशील यादव,संतोष यादव,रजनीश कुमार,किशन श्रीवास्तव,अनिकेत ,मंजय,लड्डू,राजा एवम दर्जनों लोग उपस्थित रहे