
पूर्वी धुन के जनक पं.महेंद्र मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनी
जलालपुर(सारण)- पूर्वी धुन के जनक पं.महेंद्र मिश्र की 136 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।पं.मिश्र की प्रतिमा पर जिला प्रशासन के साथ-साथ महाराजगंज के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।उनके साथ प्रभारी डीएम सह डीडीसी अमीत कुमार,सदर एसडीओ अरूण कुमार सिंह, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार तथा सीओ इकबाल अनवर थे।इसके पूर्व पूर्व विधान पार्षद डा.महाचंद्र प्रसाद सिंह,सारण से निकाय चुनाव के प्रत्याशी सुधांशु रंजन, स्मारक समिति के कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी,मांझी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेता प्रमोद सिग्रीवाल, पं.मिश्र के प्रपौत्र रामनाथ मिश्र, युवा नेता ई.सत्यम दूबे, नागेंद्र राय, पूर्व मुखिया राजेश राय,विवेकानंद तिवारी,मुखिया राजेश कुमार मिश्र,मनोज कुमार मिश्र, पप्पू सिंह कुशवाहा, राकेश त्रिपाठी, जिला परिषद प्रत्याशी गजेंद्र दास,ललनदेव तिवारी,काली कुमार,नीतीश पांडेय सहित अन्य ने माल्यार्पण किया।




Recent Comments