मढ़ौरा (सारण)। नगर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजार में पटाखों की दुकानें सज गयी हैं। वहीं पटाखा कारोबार को लेकर अग्निशमन विभाग पूरे इलाके में अपनी पैनी निगाह बनाएं हुए हैं जिसको लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, डाक-बंगला चौंक, महावीर चौंक आदि स्थानों पर आम जन और पटाखा दुकानदारों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया।इस दौरान पटाखें की दुकान लगाने वालों को सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए वही ग्राहकों को पम्पलेट वितरित कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम अखिलेश सिंह,बासुकी राय, उपेन्द्र कुमार, महेश कुमार, चंदन कुमार आदि शामिल रहें।