
मढ़ौरा: मिर्जापुर मारुति नंदन एकेडमी के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली प्रतियोगिता के साथ साथ दिया बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अलग -अलग प्रकार की रंगोली बनाकर समाज मे एक अलग संदेश दिया। क्लास 8 के विद्यार्थी अर्चना कुमारी,अंजली कुमारी ,अंशु कुमारी, प्रिटी कुमारी,खुसी कुमारी ने एक ऐसी रंगोली बनाई जो यह प्रदर्षित कर रहा है एक किसान है जो हल चला कर अपना जीवन यापन कर रहा है तो वही दूसरी ओर क्लास 7 के विद्यार्थी अमन कुमार,नंदनी कुमारी, नंदनी प्रसाद,अंजू कुमारी ने पर्यावरण को हरा- भरा रखने के लिए एवम वृक्षा रोपण को बढ़ाने के लिए green earth एक रंगोली बनाई। इस प्रतियोगिता में शिक्षक एवम शिक्षिका वृंदावन से संगीता देवी, सिमा मैम ,रविंदर सर,कुंजन सिंह,आदर्श पांडेय, सागर मोंडल एवम अन्य ने खूब तारीफ की।रंगोली कार्यक्रम के परिपेक्ष में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ,छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य श्री नित्यानंद द्विवेदी ने धन्यवाद देते हुए विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया।





Recent Comments