पटखौली पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम विकास शिविर का हुआ आयोजन

▶️जिला पदाधिकारी सहित सभी आला अधिकारी मौजूद।

▶️प्रखंड के सभी विभागों ने स्टॉल लगाकर किया मामलों का निष्पादन

▶️जिला पदाधिकारी ने बच्चियों को किया सम्मानित

✍️शुभम कुमार/गोपालगंज:- कटेया प्रखंड के पटखौली पंचायत भवन पर जिला में ग्राम विकास शिविर का शुभारंभ स्थानीय मुखिया श्रीमती गायत्री देवी के अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सरकार द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओं के विषय मे जनता को बताया गया।सरकार के सभी विभागों के अधिकारी केम्प लगाकर जनता की समस्याओं को सुने और यथासंभव त्वरित कार्यवाही करते हुए निष्पादन की कार्यवाही किये।जिला पदाधिकारी अरसद अजीज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के किर्यावयन में सरकारी कर्मी अपनी उपयोगिता सुनिश्चित करे, जनता को कार्यालयों का चक्कर नही काटना चाहिये। जनता का काम समय से कैसे हो ये कर्मियों की जबाबदेही है। शिक्षा विभाग की बारी आने पर उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय में अपनी उपस्तिथि समय से सुनिश्चित करे। समय पर स्कूल नही आने वाले शिक्षक सस्पेंड किए जाएंगे। और इस तरह की शिकायत अगर दस प्रतिशत से अधिक पाई गई तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।बालविकास परियोजना, राजस्व विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बैंक, मनरेगा सहित तमाम विभागों के पदाधिकारियो ने जनता और सरकार के बीच योजनाओ के सफल संचालन में एक दूसरे की उपयोगिता पर चर्चा की गई।जनता ने अपनी समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी से कही। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी को स्थानीय मुखिया ने बुके देकर सम्मनित किया। वही अंगवस्त्रम देकर मुखिया प्रतिनिधि और जीला परिषद सदस्य नीरज कुमार राय मुकुल ने सम्मानित किया।वही जिला पदाधिकारी द्वारा पटखौली मध्य विद्यालय की बच्चीयो को बुके देकर सम्मनित किया गया। उप विकास आयुक्त को जीला परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार राय उर्फ अंकु राय ने बुके और अंगवस्त्रम देकर सम्मनित किया। प्रमुख पति आनंद मिश्रा ने अनुमंडल पदाधिकारी को सम्मनित किया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कामगार योजना, स्पांसर सिप योजना के विषय मे विशेष जागरूक करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। मध्यान भोजन योजना के स्तर में भी सुधार करने का निर्देश दिया सुधार नही होने की स्तिथि में कार्यवाही करने की बात कही। जिलापरिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, जीला परिषद सदस्य मुकुल राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आंनद मिश्रा, कटेया नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राय, बिभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप समाहर्ता आर सज्जन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिल रमन, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, अंचल पदाधिकारी अफजल हुसैन, थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी,खाद्य व आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार भारती, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर द्विवेदी सहित प्रखंड के तमाम अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।