
मांझी। मांझी पीएचसी में कोविड-19 का टीकाकरण शनिवार से प्रारंभ किया गया। इसका विधिवत शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार को वैक्सीन लगाकर किया गया। डॉ रोहित कुमार ने बताया कि टीकाकरण की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। और आज से शुभारंभ भी कर दिया गया है। यह सप्ताह में दो दिन यानी शनिवार और मंगलवार को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद ऊपरी दिशा निर्देश मिलने के बाद आम लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 99 लोगों की सूची तैयार की गई थी जिसमें उपस्थित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जबकि बाकी लोगों को सूचना दे दिया गया है। लोगों के आने पर टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर बीएमसी रणधीर सिंह स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत सिंह डॉक्टर नीरज कुमार आशा कार्यकर्ता सविता देवी उषा देवी मीना देवी सुमित्रा देवी सहित सद्दाम हुसैन एवं फूलचंद प्रसाद आदि लोगों को टीका लगाया गया।




Recent Comments