तरैया(सारण)

तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बुद्धिजीवियों के सहयोग से हिन्दू रीति रिवाज से आदर्श विवाह सम्पन्न हो गया।जिसमें तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की विधवा युवती और परसा थाना क्षेत्र के युवक की शादी सम्पन्न हुआ।जिसमें युवती की शादी 10 वर्ष पहले हुआ था। दो वर्ष पहले युवती के पति का मृत्यु बिमारी से हो गया।तो युवती अपने 07 वर्षीय पुत्र के साथ अपने पिता के घर रह कर अपना जीवन यापन कर रही थी।अपहर पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार पंडित के सहयोग से विधवा युवती से शादी करने के लिए परसा के एक युवक शादी करने के लिये राजी हुआ।उस युवक की पत्नी के बीमार रहने एवं कोई संतान नही होने के कारण शादी के लिए तैयार हो गया।विधवा से शादी करने वाले युवक को मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाएं एवं पुरुषों ने सराहना किया।उक्त मौके पर मंदिर के पुजारी गणेश तिवारी, तरैया जिला परिषद श्री भगवान गुप्ता, शत्रुधन सिंह,रामअयोध्या पंडित, मायाशंकर पंडित,राजेश पंडित, दीनबंधु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।