जनता मेरे साथ,मेरी लड़ाई किसी से नहीं : व्यास सिंह

परवेज़ अख्तर/सिवान :
सिवान : दरौदा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर आज निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण किया और क्षेत्र में लोगों से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से उत्साहित दिखे। मीडिया से विशेष भेंट में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है जनता के आशीर्वाद से मैं मैदान में उतरा हूं और जनता मुझे विधानसभा भेजेंगी। उन्होंने कहा कि दरौदा क्षेत्र विकास से अछूता है ।सड़कें जर्जर एवं विकास के लिए लोग तरस रहे हैं। जनता मुझ पर विश्वास जता रही है और मैं इस विश्वास पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा।




Recent Comments