नगर परिषद चुनाव के पूर्व पार्षदों को जानमाल की धमकी


परवेज़ अख्तर/सीवान:

नगर परिषद के उपसभापति बब्लू साह ने वार्ड नंबर नंबर 24 के पार्षद जावेद अली पर आरोप लगाया है कि वह उनके पार्षद मित्रों को डराने धमकाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद के उपसभापति बब्लू कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। अपने नगर थाने में दिए आवेदन में उपसभापति ने पार्षद जावेद अली पर आरोप लगाया है कि वह उनके पार्षद मित्र वार्ड नंबर 23 की पार्षद रेणु देवी के पति हीरालाल सोनी वार्ड नंबर 27 की पार्षद प्रमिला देवी के पति बलिराम शाह और कुछ अन्य पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर डरा धमका रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर यह धमकियां दी जा रही हैं उन्होंने पार्षद जावेद अली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्षद पर कई मामले दर्ज हैं और वे अपराधी प्रवृत्ति के हैं उन्होंने जावेद अली को जिला बदर तर करने एवं गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि नगर परिषद की अविश्वास प्रस्ताव की बैठक प्रभावित न हो और शांतिपूर्वक संपन्न हो सके वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 15 के पार्षद जयप्रकाश गुप्ता ने टाउन थाने में आवेदन देकर वार्ड पार्षद जावेद अली सहित चार अन्य पार्षदों के खिलाफ जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है पार्षद जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जावेद द्वारा उन्हें धमकी दी गई है कि सिंधु सिंह के खिलाफ कोर्ट करना है नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पडित ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी