सारण :ऑटो की टक्कर से छात्र की मौत
#अजित कु सोनू की रिपोर्ट
दिघवारा
दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक निवासी दिलीप राय के 15 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार सितलपुर जे आई उच्च विद्यालय में पढ़ने के लिये अपने घर से एन एच 19 से पैदल जा रहा था उसी दौरान पीछे आ रही हरा मिर्च लदी ऑटो ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया।उसके बाद आनन फानन में उसके परिजनों ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोसित कर दिया।वही घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एन एच 19 को जाम कर दिया।जाम के कारण एन एच 19 पर वाहनों की कतार लग गई।लगभग चार घण्टे तक वाहन का परिचालन बन्द रहा।जिसके बाद दिघवारा थाना प्रभारी सतीश कुमार, दिघवारा प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी राजमिति पासवान ने लोगो को समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया।





Recent Comments