गड़खा। प्रखंड के पँचभिडिया में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो पँचभिडिया टहलटोला जिल्काबाद होते हुए चिरांद गंगा तट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने कलश में गंगा जल भरवाया एवं अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुई। हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र से आसपास के माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर राधेश्याम प्रसाद चंदेश्वर प्रसाद अशोक यादव मनोज यादव संतोष यादव अखिलेश यादव दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुर्णाहुति मंगलवार को होंगी।