दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज 21वीं वाहिनी एस.एस.बी. बगहा के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एस.एस.बी. के अधिकारियों सहित 41 जवानों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में एस.एस.बी. के अधिकारियों, उनके चिकित्सक डॉ. फिरदौस जमील के साथ रेड क्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक, एम.जे.के. हॉस्पीटल, बेतिया के प्रभारी डॉ. के.एम.पी. पर्वे, लैब टेक्नीशियन जीत बंधन, मो. तबरेज अख्तर आदि का सराहनीय सहयोग रहा।