बनियापुर(सारण) : मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा है। कोरोना जैसे आपदा में जरूरतमंदो की सेवा करना हम सबका  धर्म है। ये बातें कराह में गरीबो व जरूरतमन्दों के बीच खाद्य सामग्री की वितरण के मौके पर समाजसेवी नरसिंह सिंह ने कही। उनके द्वारा शनिवार को सैकड़ो लोगो को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। वितरण की शुरुवात सीओ स्वामीनाथ राम द्वारा किया गया। श्री सिंह ने बताया कि लॉक डाउन से मजदूरी करने वाले लोगों के सामने भूखमरी जैसे हालात उतपन्न हो गए हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहे हैं। इस विपदा से बचने के लिए पंचायत के सभी जरूरतमन्दों व निर्धनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।  लॉक डाउन की अवधि में हर जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने की बात भी बताई गई। जिससे आसपास कोई भूखा न रहे। मौके पर वरीय कांग्रेस नेता परशुराम त्रिपाठी,मुरारी सिंह, सूरजभान सिंह, विनय सिंह, राहुल सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह सहित दर्जनों थे। खाद्य सामग्री लेने आये लोगो को घरों में रहने व सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की गई।