बिजली चोरी के विरुद्ध विभाग ने चलाया अभियान, तीन लोगो पर लगाया जुर्माना
संवाददाता, एकमा
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध बिजली विभाग के कर्मियों ने शनिवार को अभियान चलाया।
इस अभियान में बिजली विभाग की टीम ने हंसराजपुर पासी टोला में छापामारी करते हुए तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इस संबंध मे सहायक विद्युत अभियंता शशिचंद्र भूषण ने एक टीम के साथ छापेमारी करते हुए संजय कुमार चौधरी को डिस्कनेक्श के बावजूद बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा।

इसके चलते विभाग को 28 हजार रुपये से भी अधिक की राशि का राजस्व की क्षति होने का दावा किया गया है। राजेन्द्र चौधरी को टोका फंसाकर नाजायज तरीके से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा गया। इसको लेकर 60 हजार रुपये सभी अधिक की राशि के राजस्व की क्षति होने का दावा किया गया है। वहीं एक निजी स्कूल में भी टोंका फंसाकर बिजली का उपभोग करने से करीब सवा दो लाख रुपये के राजस्व की क्षति होने का दावा किया गया है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता शशि चंद्र भूषण द्वारा उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध विद्युत चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।