
बनियापुर(सारण): थाना क्षेत्र के बेरुईं गांव में दो पक्षों में हुई जमीनी विवाद में अधेड़ को लाठी डंडा से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। तथा आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जिस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ फरार बताए जा रहे है।इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है जिनका इलाज स्थनीय अस्प्ताल में कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी जगत सिंह और पड़ोस के उदय सिंह, राजेन्द्र सिंह वगैरह के साथ महज एक कठ्ठा जमीन का पूर्व से विवाद चल रहा था। जो मामला अभी न्यायलय में भी लंबित बताया जाता है। जिस जमीन पर पिछले दिनों भी मारपीट हुई थी। जिसमें सीओ स्वामी नाथ राम के द्वारा विवादित जमीन पर दोनों पक्षों को जाने से रोक लगा दिया गया था। लेकिन इस में एक पक्ष के द्वारा आज पुनः बेढ़ी रखा जा रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पूनः विवाद उत्पन्न हो गई। मामला बढ़ा तो मारपीट के नौबत तक पहुंच गई।ईंट पत्थर चलने लगे इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लाठी डंडा से पीट कर 65 वर्षीय अधेड़ जगत सिंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जख्मी वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। प्राथमिकी के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




Recent Comments