महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सीवान ;

जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी मनी आलम की पुत्री रहीमा खातून रविवार को शौच करने गई थी कि इसी बीच गांव के पड़ोसी इम्तियाज अहमद इस्तेखार अहमद और अन्य अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया इस संबंध में पीड़िता ने ओपी थाने में आरोपी इम्तियाज अहमद इस्तेखार अहमद व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 234/19 दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पूरी तत्परता के साथ छानबीन तेज कर दी है