नौ माह के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक संग फरार विवाहिता एक पखवारा बाद बरामद
▶प्रेमी संग रहने में ही है रज़ामंदी
अमनौर (सारण):अपने पति का घर छोड़ अपने नौ माह के बच्चे के साथ फरार महिला को उसके प्रेमी संग अमनौर पुलिस मंगलवार को अहले सुबह स्थानीय बस स्टैंड से बरामद किया है .रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव निवासी व महिला के पिता दईब दयाल गिरि ने इस मामले में अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बताया था कि उसकी पुत्री का विवाह अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव के गिरजा कुवंर के पुत्र प्रमोद कुमार भारती के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. जहां बेटी पिछले 7 जुलाई को देर रात से गायब हो गयी. जिसकी सूचना उसके ससुराल वालों ने फोन पर दिया. हमसभी काफी खोजबीन किया मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया. बेटी के ससुराल के पड़ोसी कमलेश भारती भी उसी दिन से फरार चल रहा है. जहां अमनौर पुलिस ने कमलेश भारती को नामजद अभियुक्त बनाया था. इस घटना के बाद से ही पुलिस अनुसंधान में जूट गई थी. पुलिस की दबिश के कारण उन दोनों की बरामदगी हो पायी. इधर पकड़े गए नवविवाहिता ने पुलिस को पुछताछ के दौरान बताया कि वे छः माह पूर्व से ही एक दूसरे से प्यार करते हैं. वे अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के संग जीवन बीताना चाहती है. उसने आगे बताया कि घर से निकलने के बाद दोनों ने असम व सिकन्दराबाद घूमने चले गए थे. बताते चलें कि पति प्रदेश में रहता था जिसका फायदा उठाते हुए उक्त पडोसी उसके घर बराबर आता जाता था. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आते गए. और देखते ही देखते एक -दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए लोक लज्जा छोड़ सत्रह दिन पूर्व घर से फरार हो गए. इधर पुलिस ने बरामद उक्त महिला को 164 के बयान दर्ज कराने के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया वहीं पकड़ा गया युवक कमलेश भारती को हिरासत में रखा गया.