महज 60 दिनों में 20 लाख बिके सैमसंग के ये स्मार्टफोन्स, छपरा में केक काटकर मना जश्न
विनीत कुमार, छपरा
कोरिया की जानीमानी कंपनी व भारत मे स्मार्टफोन्स के रेंज में धूम मचा चुकी सैमसंग ने एक नई उपलब्धि हासिल की है।
महज 60 दिनों में सैमसंग के J6 इनफिनिटी व J8 के 20 लाख स्मार्टफोन्स बिके हैं। सैमसंग अपनी इस उपलब्धि पर बेहद खुश है।

छपरा में कम्पनी की इस उपलब्धि पर दुकानदारों ने केक काटकर जश्न मनाया।
शहर के 3G मोबाइल कैफे में केक काटकर 20 लाख स्मार्टफोन बिकने का जश्न मनाया गया।

इस दौरान 3G मोबाइल कैफे के संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि लोगो की J6 इंफीनीटिव व J8 खूब भा रहा है। इनफिनिटीव डिस्प्ले के कारण ये स्मार्टफोन्स यूज़र्स को खूब भा रहे हैं।

केक काटने के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर विपिन सिंह, एरिया बिज़नेस मैनेजर अविनेश सिन्हा, जोनल सेल्स मैनेजर विक्रम सिंह, सैमसंग प्रोमोटर सोनू कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments