जीएसटी के विरोध में कस्बा बन्द
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर” सीसवाली 30 जून । जीएसटी के विरोध मे भारत बंद के तहत सम्पूर्ण कस्बा बंद रहा l व्यापार महासंघ के आवाहन पर कस्बा बन्द रहा । छुटपुट खुली दुकानो को भी व्पापारिक संगठनो द्वारा बंद करा दिया गया l मेडिकल स्टोर भी पूर्णत बंद रहे lबंद को लेकर एक दिन पूर्व कस्बे मे माईक द्वारा मुनादी करायी गयी थी lबंद को लेकर व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ता बाईको से घूमते हुये चोकसी करते रहे l बंद पूर्णत सफल रहा l लोग चाय, पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटका के लिए तरसते रहे ।शुक्रवार को साप्ताहिक हाट होने के कारण कुछ दुकाने दोपहर बाद खुल गयी थी ।




Recent Comments