नौतन:- बोलेरो की चपेट मे आने से गई  एक जान तीन की स्थिति गम्भीर 

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोट:- नौतन थाना क्षेत्र के श्याम पुर कोतराहा पंचायत के रामनगर बैरिया बीनटोली मे मंगलवार की देर शाम बरात जा रही बोलेरो के चपेट मे आने से मनु कुमार 11 वर्ष पिता देवराज यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए  सदर अस्पताल बेतिया भेज गया  सूत्रो के  अनुसार यह बोलेरो वही के जंगी यादव के घर से जा रही बरात को ले जाने के लिए आ रही थी तभी  इन चारो बच्चो को रौंदा जिसमे देवराज यादव के पुत्र मनु कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घायल बच्चो मे मोती लाल यादव का पुत्र बृजकिशोर मूखीया का पुत्र तथा सुरेन्द्र भगत का पुत्र  समील है जिनका  इलाज सदर अस्पताल बेतिया मे चल रहा है इधर देवराज मुखिया के परिवार मे मातमी का माहौल छाया हुआ है परिवार मे  औलाद के खोने का गम इतना  अधिक है कि  इनके गम मे पुरा गांव डूबा हुआ है वही ग्रामीणो से पता चला कि  बोलेरो शिगंलदिप यादव कोतराहा के निवासी की है ड्राइवर नशे की हालत मे गाड़ी चला रहा था जिसके कारण यह घटना घटित हुआ।