छपरा मे लियो क्लब ने विधालयों में लगाया फ़र्स्ट एड बॉक्स
छपरा:
अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था लायंस क्लब की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा विभिन्न विधालयों एवं संस्थाओ में छात्राओं के आकस्मिक प्राथमिक उपचार हेतु कुल 50 फ़र्स्ट एड बॉक्स लगाये गये | लायंस क्लब के उपजिलापाल ला. डा. एस. के. पांडे ने गर्ल्स स्कूल एवं जिला स्कूल में बक्से को समर्पित कर इसकी शुरुवात करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही धन है |”
मौके पर ला. डा. एस एस पांडे ने बताया कि लियो क्लब का यह कदम सराहनिय है एवं बॉक्स में मलहम, डिटाल लोशन , बैंडेज, हैंडी प्लास्ट जैसे प्राथमिक दवाईयां रखी गयी है, जिससे जरूरत परने पर बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा सकता है |
इस मौके पर लियो अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, सचिव साकेत श्रीवास्तव, अली अहमद, विकास, आदित्य, सनी, एस के सिंह, रोहित प्रधान, ला. आदित्य गुप्ता , ला. चंदन कु. के साथ विधालय के शिक्षकगण मौजूद थे |





Recent Comments