टेंपू से 180लीटर देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
मढ़ौरा(सारन)। थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी के पास पुलिस ने एक टेंपो से शराब को बरामद किया है । टेंम्पू की चेचिस में अलग तरह से बॉक्स डिजाइन कर शराब को छुपाया गया था । जहां से पुलिस ने कुल 180 लीटर देसी शराब बरामद किए। शराब के साथ पुलिस ने टैंपू के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया । मामले में मढ़ौरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनकेश्वर महतों ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । मंकेश्वर महतो ने कहा है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी । टेंपो चालक का नाम शिल्हौड़ी निवासी राजवंशी राय का पुत्र गुड्डू कुमार बताया गया है । वहीं पुलिस को देखकर टैंपू से भागने वाले तीन युवकों का नाम मोहन मांझी, राजकिशोर मांझी, धनु मांझी सभी सिल्हौड़ी निवासी बताए गए हैं । पुलिस के अनुसार सभी तस्कर टैंपू में एक गुप्त बाक्स बनाकर छपरा से शराब लाकर सिल्हौरी में बेचने का काम करते थे ।




Recent Comments