परसा(सारण) : थाना क्षेत्र के परसौना गाँव में नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है ।मामले में किशोरी के बड़े पिता द्वारा गाँव के तीन युवको पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयीं है।प्राथमिकी में बताया गया है कि किशोरी मंगलवार को दोपहर में घर के समीप खेत में शौच करने गई थी,तो गांव के तीन युवकों ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया।आरोपितों में राजू कुमार राय , मिथिलेश राय तथा प्रदीप राय का नाम शामिल है।पुलिस ने प्राथमिकी के उपरांत किशोरी को पुलिस ने 164 का ब्यान तथा मेडिकल जाँच के लिए छपरा भेज दिया। मामले को लेकर सोनपुर डीएसपी अतुन दता द्वारा पीड़ित किशोरी और परिजनों से घटना की जनकारी ली गई।पुलिस घटना की उद्भेदन में जुटी है।