परवेज अख्तर/सिवान :
बडहरिया(सिवान). थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह में भूमाफियाओं के आतंक से बाजार के व्यवसायियों मे दहशत है. इसका कारण है कि कब किस व्यवसायी की ज़मीन बलपूर्वक भूमाफियाओं द्वारा दखल कर ली जाएगी, कहना मुश्किल है. व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस भू-माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसने से कतराती है. स्थानीय पुलिस आवेदन पर प्राथमिकी तो दर्ज कर लेती है. लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है. इससे भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. इसी प्रकार का एक मामला प्रकाश मे आया है. लकड़ी दरगाह बाजार के स्टील वर्क्स दुकानदार सुरेन्द्र साह के आवेदन पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने थाना काण्ड संख्या-372 / 19 धारा-341/ 342/ 323/ 384/ 385/ 504/ 506/ 34 भादवि के तहत दर्ज मामला किया है. एएसआइ शैलेंद्र कुमार राय को अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया गया है. इस मामले में थाना क्षेत्र के दुधही बारी के रमेश यादव के पुत्रों कौशल यादव, रुस्तम यादव, राम विकास यादव व लकड़ी के गुलाबचंद साह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को आरोपित किया गया है.
विदित हो कि लकड़ी टोले नूराहाता के स्व. छोटेलाल साह के पुत्र सुरेन्द्र साह ने अपने आवेदन मे कहा है कि शुक्रवार को करीब चार बजे शाम में मैं अपनी स्टील वर्क्स दुकान पर बैठा था. तभी कौशल यादव, रुस्तम यादव, राम विकास यादव, रमेश यादव, इन्द्रावती देवी, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कार से आते ही पांच लाख रुपये मेरे पास फेंक दिया व कहने लगे कि जो तुमने राम इकबाल प्रसाद से डेढ़ कट्ठा जमीन रजिस्ट्री कराये हो, वह ज़मीन मेरे नाम से रजिस्ट्री कर दो. मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर या पर कौशल यादव ने पिस्टल निकालकर मेरी कनपटी पर सटा दिय.उनके साथ कार में आये दो-तीन अज्ञात लोगों ने हाकी स्टीक, फ़ाइटर, तलवार आदि से लैस हो कर जान से मारने की धमकी देने लगे. तब मैं किसी तरह अपनी जान बचा कर अपनी दुकान के पीछे से भाग गया. पीड़ित ने पुलिस से अपनी जान को भू-माफियाओं से खतरा बताते हुए अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगायी है. इधर अनुसंधानकर्ता एएसआइ शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. वे सभी आरोपित फ़रार हैं.




Recent Comments