इमरान आलम बने जीआरपी प्रभारी
#परवेज़ अख्तर/सिवान
रेल एसपी श्री अशोक कुमार सिंह ने बड़े पैमाने पर रेल थाना प्रभारियों की फेर बदल की है।सिवान जीआरपी प्रभारी नन्दकिशोर सिंह को सिवान से हटा कर इमरान आलम को सिवान जीआरपी बनाया गया है।जबकि नन्दकिशोर सिंह को मुजफ्फरपुर जीआरपी प्रभारी बनाया गया है।बतादें की इमरान आलम इसके पूर्व नरकटियागंज के जीआरपी प्रभारी के पद पर तैनात थे।सम्भवतः इमरान आलम शनिवार को सिवान जीआरपी में अपना योगदान देंगे।उक्त आशय की जानकारी रेल एसपी श्री अशोक कुमार सिंह ने दुरभाष पर दी है।