छपरा . ऑल इंडिया रोटी बैंक एवं केनरा बैंक के संयुक्त प्रयास से छपरा शहर के जरूरतमन्दों के साथ साथ राजेन्द्र स्टेडियम में अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए आ रहे प्रवासियों को भी भोजन दिया गया। रोटी बैंक के द्वारा छपरा के विभिन्न जगहों जैसे,राजेन्द्र स्टेडियम,आश्रय स्थल,छपरा जंक्शन,रतनपुरा,बस स्टैंड,नगरपालिका चौक,छपरा कचहरी स्टेशन,साढ़ा ढ़ाला शिव मंदिर सहित अन्य जगहों के पर लगभग 600 जरूरतमन्दों को भोजन एवं नमकीन मिक्चर उपलब्ध कराया गया।प्रतिदिन रोटी बैंक के सेवादारों के द्वारा मिलकर भोजन बनाया जाता है और वितरण किया जाता है। आपसभी को बताते चलें कि यह सेवा विगत दो वर्ष से छपरा में की जा रही है जिसमें लाचार,बेबस,जरूरतमन्दों को साथ साथ सड़को पर जीवन यापन करने वाले लोग,रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले जरूरतमंद सभी शामिल है।भोजन वितरण में मुख्य रूप से केनरा बैंक के संजीव कुमार,अमरजीत कुमार सहित अन्य सदस्यों के साथ हीं रोटी बैंक के अध्यक्ष रविशंकर उपाध्याय,अभय कुमार ,राकेश रंजन,संजीव चौधरी,सत्येंद्र कुमार,किशु कुमार,रंजीत कुमार,पिंटू कुमार,किशु कुमार,राजेश कुमार,सूरज कुमार,राहुल कुमार,मणिदीप,डाबर जी सहित सभी सेवादार उपस्थित थे।