नीलाम प्रक्रिया में तेजी लाएं पदाधिकारी-डीएम
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
सीवान : जिलाधिकारी सुश्री रंजीता की अध्यक्षता में एवं प्रभारी पदाधिकारी राधा कांत एवं वरीय उप समाहर्ता के संयोजकत्व में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गई। जिसमें नीलाम पत्र पदाधिकारीगण रमण कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता सीवान, मंजीत कुमार अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज ,सुनील कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी सीवान, संजीव कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी सीवान ,प्रमोद कुमार जिला पूर्ति पदाधिकारी, राधाकांत प्रभारी पदाधिकारी, संजय कुमार सिंह उप समाहर्ता भूमि सुधार सीवान ,समेत कई लोग मौजूद थे ।जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की एवं कार्य संतोषजनक पाए और बैठक के अंत में अधिक प्रगति लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को देने- दारो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिससे गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती की कार्यवाही में गति लाने नोटिस आदि का त्वरित निष्पादन पंजी 9 से पंजी 10 का मिलान प्रति सप्ताह करने प्रति सप्ताह 2 कार्य दिवस में कोर्ट करने 20 बड़े बकायेदारों के मामले की विशेष रूप से देखना एवं थानावार वारंट की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।




Recent Comments