अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
बसंतपुर थाना क्षेत्र मे मॉल का करोडो रूपये का सामान ट्रक से उतार कर किया हेरा फेरी
लकड़ी नवीगंज सीवान आस से
छपरा मुफसील पुलिस बुधवार को बसंतपुर थाना पहुँच कर बसंतपुर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के सहयोग से कई स्थानो पर छापामारी कर ट्रक पर लदे करोड़ो रूपये का मॉल दुकान का कपड़ा समेत अन्य सामानो को बरामद कर लिया है साथ ही कई लोगों को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। बताते चले कि 17 जुलाई को मौल दुकान का सामान लदा ट्रक बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा के आगे सूनसान स्थान पर पहुँचा जहाँ छोटे छोटे गाड़ियों से ट्रक पर लदा सामान यत्र तत्र ट्रक चालक के सहमति से भेज दिया गया। स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नही लगी। चालक द्वारा ट्रक को छपरा ले जा कर मुफसील थाना क्षेत्र मे लावारिस हालत मे खड़ा कर दिया गया। 19 जुलाई को मुफसील थाना मे कांड संख्या 285/19 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस 24 जुलाई को बसंतपुर थाना पहुँची जहाँ बसंतपुर थानाध्यक्ष का भरपुर सहयोग प्राप्त हुआ और लोगों को हिरासत मे लेकर पुछताछ शुरू हो गया उसी पुछताछ से मिली जानकारी के क्रम में कई जगहों से ट्रक का गायब सामान भी बरामद हुआ। पत्रकारों द्वारा 25 जुलाई को मुफसील इंस्पेक्टर से पुछे जाने पर बताया गया की 40% सामानो की बरामदगी हो चूँकि है 60% बाकी है जिसे आज रात्रि मे बरामद कर लिया जायेगा। इसके आगे उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज किया। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गुरुवार की रात्रि नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र से एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया और संभवतः उसी के निशानदेही पर गोपालगंज जीला के किसी गाँव से बहुत सारा माल बरामद कर लिया गया है । उधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ माल की बरामदगी गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र से तथा कुछ माल बसंतपुर थाना क्षेत्र केसिपाह एव एक अन्य गांव से बरामद हुआ है||




Recent Comments