नपं के वार्ड पार्षदों के बीच लोभ,लालच का दौर शुरू
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
महाराजगज(सिवान)(आससे)महाराजगज नगर पंचायत में अविश्वस प्रस्ताव के बाद घमासान सा मचा है।वार्ड सदस्यों की लॉटरी लगी है। लोभ व पद केे लालच का दौर शुरू है।14 वार्ड सदस्यों में 8 सदस्य अविश्वास मत के पक्ष व 6 सदस्य अध्यक्ष राजकुमारी देवी के पक्ष में मत दिया था। कम मत से मात खाने के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष हाथ पर हाथ रखे बैठे नहीं हैं।हर हाल में आगामी मतदान के दिन अपनी जीत पक्की करने के लिए दावपेच की राजनीति तेज कर दी है। नाम नहीं छापने के शर्त पर कुछ वार्ड सदस्यों का कहना है कि नप की सत्ता पाने के बाद हर अध्यक्ष मनमानी करने लगता है।वार्ड सदस्यों की मनमानी कुर्सी दिलाने तक है।हम लोगो को अपने इच्छा के अनुसार किसी को मत करना है।दोनों गुट में कोई हम लोगों का कोई रिश्तेदार नही हैं।उधर विक्षुब्द गुट के मंजू देवी का मानना है कि आगामी दिनों में चेयर मैन की कुर्सी हमारी होगी। वही अध्यक्ष राजकुमारी देवी का कहना है कि जो भी वार्ड सदस्य नाराज थे उन्हें मना लिया जायेगा।मैं नगर पंचायत अध्यक्ष हूं और पूरे पांच साल तक रहूंगी।वही उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद की छवि ईमानदार पार्षद में रही है उनके कुर्सी बचाने की भी चर्चा है।वहीं लोभ व लालच के चक्कर में ईमानदार छवि के व्यक्ति की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकता है।
विक्षुब्ध गुट में भी उपाध्यक्ष के लिए दो व्यक्ति को होने की चर्चा है।वही एक मुश्लिम वार्ड पार्षद के उपाध्यक्ष के बनाये जाने की चर्चा जोरों पर है।परिजनों के दबाव में व खींचातानी के बीच आगामी चुनाव के दिन कुछ वार्ड सदस्य को भाग नहीं लेने की भी चर्चा है।बहरहाल जो भी हो दोनों गुट में काफी बेचैनी देखी जा रही है।




Recent Comments