निकेश चंद्र बने जदयू के प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी

परवेज अख्तर

सीवान ।

जिला जदयू के वरीय नेता, राज्य परिषद सदस्य एवं मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी को जदयू प्रदेश नेतृत्व के द्वारा सारण प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि श्री तिवारी पार्टी के स्थापना काल से ही विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए दल के प्रति वफादारी एवं ईमानदारी से अपनी सेवा दी है। उन्हें जदयू पार्टी एवं नेता नीतीश कुमार के प्रति समर्पण का पुरस्कार मिला है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह के निर्देश पर मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अमरदीप ने श्री तिवारी को सारण प्रमंडल का जिम्मेवारी सौंपा है।
इनके मनोनयन पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और साथ ही साथ बधाई देने वालों का तांता लग गया है।