मांझी(सारण)। पूर्व प्रमुख गायत्री देवी की सास व लोजपा नेता गया साह की माता धनेश्वरी देवी 70 वर्ष का बीती रात निधन हो गया। मंगलवार को मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। शव यात्रा में मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी व लोजपा नेता केशव सिंह मुखिया जितेंद्र सिंह नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान मुन्ना सिंह उमेश सिंह पिंटु ओझा समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। यह जानकारी मांझी प्रखंड लोजपा अध्यक्ष प्रयाग साह ने दी।