दो काॅपी कम पाए जाने पर केन्द्राधीक्षक पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर

महाराजगंज(सिवान)।

महराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के आरबीजीआर कॉलेज में चल रहे बिहार इंटर की परीक्षा में अनियमितता के चलते केंद्राधीक्षक विक्रमा प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है की केंद्राधीक्षक विक्रमा प्रसाद पर इतिहास की कॉपी कम पायें जाने का आरोप लगा है। बीईओ रीता कुमारी ने बताया कि महाराजगंज के आरबीजीआर कॉलेज में तीन फरवरी को दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 668 परीक्षार्थी शामिल हुए जब सीवान में इसकी बारकोडिंग की जा रही थी तो 666 यानी दो कॉपी कम मिले। जिसके बाद इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई। इधर दो कॉपी गायब होने की सूचना से प्रशासनिक महकमों में खलबली मच गयी। परीक्षा नियंत्रण उच्च माध्यमिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर संबंधित केंद्राधीक्षक विक्रमा प्रसाद पर बीईओ रीता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।