पचरूखी से नाबालिक की अपहरण

परवेज अख्तर

पचरुखी, सिवान ।

थाने के एक गांव से एक स्कूली छात्रा का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है ।बताया जाता है कि पचरुखी के एक गांव से एक स्कूली छात्रा नाबालिक मुस्कान कुमारी 14 साल अपने गांव के गम्हरिया बाजार पर 7 फरवरी को करीब करीब 8 बजे सुबह गई थी ।वहाँ से एक अपाची बाइक पर किशोरी को अगवा कर लिया गया मामले में थाना कांड संख्या 35 /2020 दर्ज किया गया है । अपहृता की माता ने मनीष कुमार ,भागीरथी देवी मुन्ना कुमार साह को अपहरण के मामले में आरोपीत किया है ।घरवालो ने बताया कि अपहरण के सहयोगी के मेल में पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है । थाना अध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि छापेमारी चल रही है ।सभी फरार चल रहे है सभी आरोपी पचरुखी निवासी बताये जाते है।