सारण के फैज अहमद बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले तमाम राजनीतिक दलो की सियासी सरगर्मिया अभी से ही तेज हो गई है इसी कड़ी मे राजद ने अल्पसंख्यक जमात के बीच सियासी पैठ व संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखने वाले पार्टी के कई समर्पित अल्पसंख्यक मुस्लिम कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव की कमान सौपा गया है ।
जिसमे युवा चेहरे भी शामिल है । पटना राजद कार्यालय मे आहूत आरजेडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक मे राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने 23 जिलाध्यक्षो के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यो का मनोनयन किया गया जिसमे सारण जिला सदर प्रखण्ड के शेरपुर गांव निवासी फैज अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है
रविवार को अपने मनोनयन पत्र के साथ उक्त आशय की जानकारी मीडिया के साथ शेयर करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव फैज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे अब्दुलबारी सिद्दिकी तनवीर हसन एवं आलोक मेहता जैसे आरजेडी के कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी मे पार्टी के नेता तेजप्रताप यादव के हाथो मनोनीत कार्यकारिणी के प्रदेश सचिवो व अध्यक्षो को यह कमान सौपी गई ।
जिसमे प्रदेश सचिवो को 15 दिनो के अन्दर प्रखंड व पंचायतो से कमिटी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को शीघ्र इसकी सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है
वही पार्टी के द्वारा उन्हे प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो मे बेहद उत्साह व खुशी का माहौल देखा गया लोग बधाईया देते हुए नजर आए ।