निःशुल्क विधुत कनेक्शन शिविर में प्रथम दिन आये 101 आवेदन, आज भी लगेगा शिविर
तरैया(सारण) : 12.09.2018।
विधुत उपकेंद्र तरैया में बुधवार को निःशुल्क विधुत कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन जेई धर्मवीर कुमार ने किया।प्रथम दिन विधुत कनेक्शन के लिए 101 उपभोक्ताओं ने आवेदन पत्र दिया।आज 13 सितम्बर गुरुवार को भी निःशुल्क विधुत कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।जेई ने बताया कि अब तक विधुत कनेक्शन लेने से वंचित बीपीएल,एपीएल एवं किसानों को निःशुल्क विधुत कनेक्शन देने के लिए कल गुरुवार को भी शिविर लगेगा। शिविर में उपभोक्ता एक फोटो और अपने आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आये और निःशुल्क विधुत कनेक्शन पाये।उक्त मौके पर राकेश कुमार सिंह,पपलिन सिंह,मनोकामना सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments