मोतिहारी:दसवीं की छात्रा पर एसिड फेंकने वाला धीरज व विक्की कुमार को जेल भेजा
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] कोचिंग जा रही दसवीं की छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने शनिवार को एसिड अटैक किया था। इसमें पुलिस ने जितना थाना क्षेत्र के कोईरगावा निवासी धीरज कुमार और हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहिया निवासी विक्की कुमार को रविवार को जेल भेजा है।
बता दें कि आदर्श नगर निवासी छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान उसपर एसिड अटैक किया गया था। इस दौरान एसिड से छात्रा का दाहिना हाथ जख्मी हो गया।
उसके पिता ने दो युवकों को नामजद कराते हुए उनके अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। उनके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




Recent Comments