अंता :15 साल से न्याय के लिए दर-दर  भटक रही गंगा को कब मिलेगा न्याय 
अपना अधिकार पाने के लिए मुख्य मंत्री  तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिला अधिकार 
उस्मान खान
अंता 5 जून- अपने पति द्वारा ठुकराई गई  महिला 15 साल से अपने हक के लिए दर-दर की ठोकरें  खाने को मजबूर हैं । सरपंच से लेकर तहसीलदार,उपखण्ड अधिकारी , कलक्टर यहाँ तक की मुख्य मंत्री तक भी अपनी पीड़ा बता चुकी हे । लेकिन उसे आज तक भी  अपना अधिकार नहीं मिल सका हे। जिसके चलते उसे दर-दर की ठोकरें खाने को विवश होना पड़ रहा हे।
    बड़गांव ग्राम निवासी गंगा बाई पत्नी हरजीत जाति बंजारा ने दैनिक खोज खबर को बताया की उसका विवाह लगभग 40 वर्ष पूर्व  हरजीत से हुआ था। कोई सन्त उतपन्न न होने कारण  उसके पति ने कैलाशी नामक महिला से दूसरा विवाह कर लिया। तथा उसे प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। गंगा बाई ने बताया की कैलाशी बाई पूर्व पति के बच्चे को भी अपने साथ लेकर वर्तमान में भी रह रही हे। वहीँ गंगा न्याय के लिए भटकते-भटकते थक चुकी हे। गंगा बाई ने बतया की उसके पीहर पक्ष की तरफ से शादी के समय 12 तोला सोना दिया गया था ,तथा इसके अलावा उसने मेहनत मजदूरी करके 60 हजार जोड़ रखे थे वो भी कैलाशी व् हरजीत ने मारपीट कर छीन लिए। हरजीत पूर्व उपसरपंच रह चूका हे तथा इसकी प्रशासन व् पुलिस में अच्छी सांठ गांठ हे। गंगा ने बताया की हरजीत के पास इस समय 40 बीघा कृषि भूमि  व् एक बड़ा आवासीय मकान बड़गांव में हैं। पति द्वारा प्रताड़ित गंगा पिछले कई सालों से सरपंच, तहसीलदार , उपखण्ड अधिकारी- जिला कलक्टर,व् मुख्यमन्त्री  तक अपनी फरियाद कर चुकी हे। गंगा बाई ने रोते हुए बताया की वर्तमान में वह अपने भतीजे के पास रहकर मेहनत मजदूरी  करके गुजर बसर कर रही हे। प्रशासन उसे अपने पति से अपना हक दिलाये ताकि शेष जीवन सुख पूर्वक जी सके। ज्ञात रहे की इस मामले को लेकर बड़गांव में आयोजित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में भी अधिकारीयों को अवगत  कराया गया था। वहीँ अतिरिक्त जिला कलक्टर  द्वारा सात दिन में इस मामले की कार्यवाही की रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने  के अधिकारियो को  निर्देश दिए गए थे। लेकिन अभी तक  कोई कार्यवाही  अमल में नहीं  लाई गई। ऐसे में वृद्धा गंगा बाई इंसाफ के लिए अंता सीसवाली बारां व् जयपुर तक चक्कर काटकर  तक चुकी हे। आखिर कब मिलेगा गंगा को इंसाफ, या फिर यूँ ही गंगा दर-दर की ठोकरे खाती फिरेगी। ये तो आने वाला समय ही बताएगा।