Θ बेतिया – भाजपा के युवा नेता चन्दन दूबे राजद में हुए शामिल।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज हरसिद्धि प्रखंड के भाजपा युवा नेता चंदन कुमार दुबे ने दर्जनों अपने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए।उन्होंने बताया कि उनके साथ इस प्रखंड के सभी युवा कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए। वहीं राजद के युवा नेता सुधीर कुमार ने चंदन कुमार दुबे का स्वागत किया। साथ ही यह कहा कि चंदन कुमार दुबे जी का राष्ट्रीय जनता दल युवा परिवार में स्वागत है। उनके आने से राजद परिवार हरसिद्धि विधान सभा में और मजबूत होगा। युवा नेता चंदन कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है यही कारण है कि आज भी वह पार्टी राम के नाम पर हिंदुओं को बरगलाने का काम कर रही है।क्योंकि मौजूदा की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करने को जानती है।जनता को मूर्ख बनाना जानती है लेकिन आगामी चुनाव में भाजपा को झूठों नारों के सहारे वोट नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना ही गरीबों के न्याय के लिए हुई थी इसलिए आज हम बहुत खुश हैं कि राष्ट्रीय जनता दल का एक कार्यकर्ता के रूप में।मौके पर राजद के प्रखंड सचिव बबलू दूबे, अमित द्विवेदी,रजनीश द्विवेदी,प्रवीण कुमार,प्रिंस कुमार सिंह,सचिन कुमार,अजीत कुमार,मुंटुन दुबे,अरविन्द यादव,मनु तिवारी,विशाल कुमार ,मंटू पड़ित, आदित्य द्विवेदी,मुकेश द्विवेदी,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments